रणवीर शौरी हुए कोरोना का शिकार, टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अभिनेता ने खुद को किया क्वारंटीन

Summary :

यूं तो पिछले कुछ महीनों से कोरोना वायरस के केस में काफी ज्यादा कमी देख जा रही है,मगर अभी भी कोरोना का खतरा कोई टला नहीं है।

यूं तो पिछले कुछ महीनों से कोरोना वायरस के केस में काफी ज्यादा कमी देख जा रही है,मगर अभी भी कोरोना का खतरा कोई टला नहीं है। वहीं अभी तक भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने की सलाह बार-बार सरकार की तरफ से दी जा रही है। बॉलीवुड के बहुत से स्टार भी कोरोना का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में अब एक्टर रणवीर शौरी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। 
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
रणवीर शौरी ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इस दौरान उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। हल्के लक्षण हैं और मैं क्वारंटीन में हूं। 

बता दें रणवीर शौरी सोशल मीडिया पर अपने बेबाक तरीके से अपनी बात रखने के लिए मशहूर हैं। रणवीर ने ट्विटर पर अपने एक कमेंट में राजनीतिक चर्चाओं में हिस्सा लेने वाले और एक्टिव रहने वाले स्टूडेंट की अलोचना की थी,उन्होंने पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी पर भी अपना रिएक्श दिया था,जिसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें घेर लिया था। 
इस दौरान एक्टर ने कहा था कि छात्र छात्राओं को राजनीति से दूर ही रहना चाहिए। उन्हें बीच में नहीं बोलना चाहिए। वहीं एक पत्रकार के ट्वीट पर उन्होंने रिऐक्ट भी किया जिसमें दिशा की गिरफ्तारी को लेकर चिंता जताई गई थी। तब उनका कहना था कि छात्रों को राजनीति से दूर रखना दरअसल अच्छी चीज है। 
रणवीर शौरी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्टर हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म लूटकेस में दिखाई दिए थे। वहीं इसके अलावा अभिनेता ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ अंग्रजी मीडियम में भी नजर आए थे। फिल्मों के अलावा रणवीर वेब सीरीज में भी काम कर रहे हैं। 

Desk Team