बिहार में कोरोना वायरस (covid-19) के कारण लॉकडाउन से उत्पन्न परिस्थिति से प्रभावित लोगों को राज्य सरकार आपदा पीड़ित मानकर मदद कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने यह मंगलवार को कहा उन्होंने आगे कहा कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कोरोना संक्रमण से निपटने के लिये उठाये जा रहे कदमों की अद्यतन स्थिति की मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने दवाओं, मास्क और अन्य जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश देते हुए अधिकारियों को कहा, क्वारंटीन केंद्रों में रखे गये लोगों की निगरानी करते रहें और वहां सुव्यवस्था बनाई रखी जाए।
coronavirus : 24 घंटे में कोविड-19 के 354 नए मामलें आये सामने, संक्रमितों की संख्या 4421 हुई
मुख्यमंत्री ने समीक्षा के क्रम में एक्यूट इन्सेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस), बर्ड फ्लू एवं स्वाईन फ्लू पर भी विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने एईएस से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों में सभी प्रकार के सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने एवं वहां सम्पूर्ण स्वच्छता का ध्यान रखने का निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से अन्य बीमारियों के इलाज के लिये भी समुचित कार्रवाई करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि बिहार में अब तक कोरोना के 32 पॉजिटिव मामले मिले हैं।


Download Android App
Download iOS App



