बिहार (Bihar) के आरा में मंगलवार यानी 2 अप्रैल की सुबह डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। बता दें पुरानी रंजिश में बदमाशों ने बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। यह मामला रघुनीपुर गांव का है। पिता-पुत्र खेत में कटनी कर रहे थे। इस दौरान पांच की संख्या में बदमाश पहुंच गए और गोली मार दी।
- आरा में डबल मर्डर से मचा हड़कंप
- बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या
- पुरानी रंजिश में बदमाशों ने बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या
हत्या की वजह बताई जा रही भूमि विवाद
आपको बता दें गोली लगने के बाद रामाधार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 30 वर्षीय मुकेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
एसपी प्रमोद कुमार ने ये दी जानकारी
इस मामले में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर कुछ बदमाशों ने रामाधार यादव और उनके बेटे को गोली मारी है। दोनों खेत में गेहूं काट रहे थे। इसी दौरान गोली मारी गई है। एसपी ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले परिचित ही हैं क्योंकि कई साल से दोनों पक्षों में लड़ाई हो रही थी। कई हत्याएं भी हो चुकी हैं। रामाधार सिंह को सजा हुई थी और यह जेल में थे, लेकिन अभी जमानत पर छूट कर आए थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इनके भतीजे ने ही कुछ अन्य बदमाशों के साथ मिलकर सुबह खेत में गेहूं काटने के समय फायरिंग की है।


Download Android App
Download iOS App




