जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राज्य परिषद सदस्य डॉ. विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय कुमार चौधरी को आज पार्टी का जिलाध्यक्ष अध्यक्ष और अली हसन अंसारी को दरभंगा महानगर अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया।
पार्टी सूत्रों ने यहां बताया कि जदयू के जिलाध्यक्ष पद के लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभागाध्यक्ष और राज्य परिषद सदस्य डा.विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय चौधरी, गंगा सिंह और विपुल राय ने दावेदारी पेश की थी लेकिन दो अन्य दावेदारों ने अंतिम समय में अपना नाम वापस ले लिया। इससे डॉ। चौधरी को दरभंगा के जिलाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुन लिये गये।
डॉ। चौधरी पार्टी के राज्य परिषद के सदस्य है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे स्वर्गीय डॉ। उमाकांत चौधरी के पुत्र है। इसके अलावा वह पूर्व विधान पार्षद डॉ. विनोद चौधरी के छोटे भाई हैं। डॉ. चौधरी जिले के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से साल 2010 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मे चुनाव भी लड़ चुके थे। इस अवसर पर जिला चुनाव पदाधिकारी रामविलास मंडल और पर्यवेक्षक गयासुद्दीन खान मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



