लुधियाना : गणपति बप्पा मोरया.. अगले बरस तू जल्दी आ.. की जयघोष और पिछले 10 दिनों तक घरों, पंडालों और मंदिरों में विराजमान कर पूजे गए गणपति बप्पा को लुधियानवियों ने नाचते-गाते विदा किया।
ऐसे ही अनगिनित दृश्य अब महाराष्ट्र और दिल्ली तक सीमित नहीं बल्कि गणपति उत्सव की तैयारियां पंजाब में भी कई दिनों से पहले से ही बननी शुरू हो जाती है।
जालंधर-अमृतसर और पटियाला समेत सीमावर्ती इलाकों से भी गणपति उत्सव को लेकर खबरें मिल रही है। इसी बीच लुधियाना में गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन पर शोभा यात्रा धूमधाम से निकल रही है।
गणपति बप्पा को विदा करने से पहले उनकी पूजा – अर्चना बहुत उत्साह और श्रद्धापूर्वक की जाती है और अगले बरस फिर आने का न्यौता देकर विदा किया जाता है।
इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल तमाम भक्त गणपति बप्पा मोरया की जयघोष के साथ एक-दूसरे पर रंग-गुलाल उड़ाते है तो बाद में प्रतिमाओं को मंत्रो-उच्चारणों के बीच विधि-विधान से सतलुज दरिया में विर्सिजत कर दिया जाता है।
– रीना अरोड़ा