बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बीते दिन अपना जन्मदिन मना रहे थे। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से कई नेताओं ने बधाइयां दी थी। इस खास मौके पर तेजस्वी यादव राजधानी पटना के ज्ञान भवन में पंचायती राज विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए थे। जहां सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी थी। इसके साथ ही वहां पर तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी से बर्थडे गिफ्ट मांग लिया है।
जानिए तेजस्वी ने क्या कहा
दरअसल, तेजस्वी यादव का कहना है कि अगर उन्हें बीजेपी जन्मदिन पर गिफ्ट देना चाहती है तो उन्हें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा ही गिफ्ट में दे दे। क्योंकि विशेष राज्य का दर्जा हर बिहारवाली के लिए जरूरी है। तेजस्वी यादव ने ज्ञान भवन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज हमारा जन्मदिन है। हमसे आज मीडिया वाले कुछ सवाल कर रहे थे कि अगर बीजेपी वाले अगर आपको गिफ्ट दें तो आप क्या मांगोगे। तो हम कहना चाहेंगे कि हमें गिफ्ट तो कुछ नहीं चाहिए, अगर कुछ देना चाहते हैं तो बिहार को विशेष राज्य का अधिकार ही दे दो।’
तेजस्वी ने केंद्र पर साधा निशाना
वही, उन्होंने आगे कहा कि ये हर एक बिहारी की जरूरत है। 12 करोड़ जनता का इससे भविष्य जुड़ा है। इसी के साथ अपने जन्मदिन पर तेजस्वी ने फिर कहा कि वो बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरी देकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान अभी युवाओं के भविष्य पर ही है। हम उनके जिंदगी के साथ कोई रिस्क नहीं लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र भी हमारे नक्शे कदम पर चल रही है। वो भी खाली पदों को भर रही है।


Download Android App
Download iOS App



