चारा घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इस समय जेल में सजा काट रहे हैं। जेल में रहने के बावजूद लालू बिहार विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लालू लगातार अपने विरोधियों पर निशाना साधा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को किए ट्वीट में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा।
ट्वीट में उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्य ‘मौका’ मंत्री और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को उप मुख्य ‘धोखा’ मंत्री बताया गया है। लालू के ट्विटर हैंडल से एक कार्टून भी पोस्ट किया गया है, जिसमें नीतीश, सुशील मोदी को मौका मांगते दिखाया गया है, जबकि जनता उनसे कितना मौका देने की बात कह रही है।
मुख्य-मौक़ा मंत्री जी और उप मुख्य-धोखा मंत्री जी,
जनता ने बहुत दिया आपको मौक़ा
और आप ने दिया जनता को धोखा pic.twitter.com/jvFeuepwve— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 22, 2020
लालू ने कार्टून के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, ”मुख्य-मौका मंत्री जी और उप मुख्य-धोखा मंत्री जी, जनता ने बहुत दिया आपको मौका और आप ने दिया जनता को धोखा।” उल्लेखनीय है कि लालू ट्विटर के जरिए लगातार विरोधियों पर निशाना साध रही है। लालू चारा घोटाला के मामले में जेल में बंद हैं। फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से वे रांची के रिम्स में भर्ती हैं।


Download Android App
Download iOS App



