बिहार चुनाव : CM नीतीश के 8-9 बच्चों वाले बयान पर तेजस्वी का तंज, प्रधानमंत्री के 7 भाई-बहन

Summary :

मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा 8-8, 9-9 बच्चे पैदा करने वाले बिहार का विकास करने चले हैं। अब उनके इस बयान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है।

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कल मतदान होना है। मतदान से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना किसी का नाम लिए लालू प्रसाद यादव पर निजी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 8-8, 9-9 बच्चे पैदा करने वाले बिहार का विकास करने चले हैं। अब उनके इस बयान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है।
तेजस्वी ने कहा, हमारे बहाने नीतीश जी पीएम जी को निशाना बना रहे हैं, पीएम जी 6-7 भाई-बहन हैं। हमने पहले भी कहा है कि नीतीश जी थक चुके हैं वो हमें कितना भी गाली दें लेकिन वो बेरोज़गारी, गरीबी पर बात नहीं करना चाहतें। अगर ऐसी बोली वो बोलते हैं तो वो महिलाओं की मर्यादा को ठेस पहुंचा रहें।


उन्होंने कहा, वह लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बयान दे रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार और गरीबी पर बात करने से बच रहे हैं। तेजस्वी यादव ने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि नीतीश जो भी कहते हैं मैं उनकी बातों को आशीर्वचन की तरह लेता हूं।

दरअसल, सोमवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नीतीश ने हाजीपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग आठ-आठ, नौ-नौ बच्चा पैदा कर रहे हैं वो विकास क्या करेंगे। किसी को बेटी पर भरोसा नहीं। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान नेता एक-दूसरे पर व्यक्तिगत तौर पर भी हमला करने से पीछे नहीं हट रहे। 

Desk Team