बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने चाली एक घटना प्रकाश में आई है, जिसमें एक बेटे ने पैसे नहीं देने पर अपने बुजुर्ग पिता की चाकू और कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कुदरा के थाना प्रभारी विनय कुमार ने बुधवार को बताया कि पांडेयपुर गांव निवासी शिव प्रसाद गुप्ता (62) सरकारी नौकरी से मार्च महीने में ही सेवानिवृत्त हुए थे। इसी बीच उन्हें मिले पैसे को लेकर उनके दोनों बेटों में विवाद प्रारंभ हो गया।
गुप्ता के छोटे बेटे भगवान साह ने मंगलवार की रात अपने पिता से पैसे की मांग की, जब उन्होंने इसके लिए मना किया तो साह ने चाकू और कुल्हाड़ी से वार कर अपने पिता की हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी भगवान साह को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त चाकू और कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



