Bihar: फतुहा में माचिस जलाते ही फटा गैस सिलेंडर, 11 लोग हुए जख्मी

Summary :

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार की शाम शादी वाले घर में दर्दनाक हादसा हो गया है। शादी वाले घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने के बाद हड़कंप मच गया। खाना बनाने के दौरान ही अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में करीब 11 लोग घायल हो गए। पटना में फटा रसोई गैस सिलेंडर सिलेंडर फटने से 10 से 11 लोग घायल खाना बनाने के दौरान ही अचानक सिलेंडर में विस्फोट आपको बता दें घायलों में बच्चों की संख्या छह से सात है। वहीं कुछ महिलाएं और पुरुष भी घायल हुए हैं। घायल सभी बच्चों की उम्र पांच…

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार की शाम शादी वाले घर में दर्दनाक हादसा हो गया है। शादी वाले घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने के बाद हड़कंप मच गया। खाना बनाने के दौरान ही अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में करीब 11 लोग घायल हो गए।

  • पटना में फटा रसोई गैस सिलेंडर
  • सिलेंडर फटने से 10 से 11 लोग घायल
  • खाना बनाने के दौरान ही अचानक सिलेंडर में विस्फोट

आपको बता दें घायलों में बच्चों की संख्या छह से सात है। वहीं कुछ महिलाएं और पुरुष भी घायल हुए हैं। घायल सभी बच्चों की उम्र पांच से बारह साल के बीच है। घायलों में अखिलेश महतो और सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में करकटनुमा छत भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

एक-एक कर दो सिलेंडर में लगी भीषण आग

इस मौके पर घर में कई रिश्तेदार भी थे। यह घटना नवल महतो के घर हुई है।स्थानीय लोगों को मुताबिक घटना करीब 7:30 और 8:00 बजे के बीच की है। लगभग 300 लोगों का खाना बन रहा था। गांव के लोग ही खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर खुला रह गया था और फिर एक-एक कर दो सिलेंडर में आग लग गई।

इस मामले में लिखित रूप से भी कोई आवेदन नहीं दिया

घर के मालिक नवल महतो ने बताया कि घटनास्थल पर बच्चे ज्यादा थे। बच्चे ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं इस संबंध में फतुहा थानाध्यक्ष रूपम कुमार अंबुज ने बताया कि हमें सिलेंडर फटने की सूचना मिली है, लेकिन घर के लोगों ने इसके बारे में नहीं बताया था। इस मामले में लिखित रूप से भी कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk Team