बिहार : गिरिराज सिंह ने कहा, धर्मांतरण को रोकने के लिए पूरे देश में बनना चाहिए कानून

Summary :

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में कहा कि, धर्मांतरण को रोकने के लिए पूरे देश में कानून बनना चाहिए ।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में कहा कि, धर्मांतरण को रोकने के लिए पूरे देश में कानून बनना चाहिए । बेगूसराय के सांसद मुजफ्फरपुर में एमपी एमएलए कोर्ट में एक मामले को लेकर पहुंचे थे। इस क्रम में पत्रकारों ने जब उनसे धर्मांतरण कानून के विषय में पूछा गया, तो उन्होंने साफ लहजे में कहा कि धर्मांतरण को रोकने के लिए पूरे देश में कानून बनना चाहिए ।
धर्मान्तरण विरोधी कानून की कोई जरुरत नहीं : सीएम नितीश
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा था कि बिहार में धर्मान्तरण विरोधी कानून की कोई जरुरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार यहां हमेशा अलर्ट रहती है, सभी लोग शांति से रहते हैं। सीएम नितीश ने कहा था कि, यहां इस तरह का कोई ‘डिस्प्यूट’ नहीं है। बिहार में बहुत शांति है। लोग चाहे वे किसी भी धार्मिक समूह के हों शांति से रहते हैं।

हम लोगों ने सब काम बहुत अच्छे ढंग से किया है
सीएम नितीश ने आगे जोर देकर कहा कि बिहार में हम लोगों ने सब काम बहुत अच्छे ढंग से किया है। यहां इस तरह का आपस में विवाद नहीं है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, बिहार में दंगा जैसी कोई घटना नहीं होती है। सभी चीजों को लेकर यहां पूरी तरह सतर्कता है।

Desk Team