बिहार में जब से जेडीयू और बीजेपी की राहें अलग हुई है। दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाने का एक मौका नहीं छोड़ते है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार के सीमांचल में रैली करने वाले है, जिसके बाद अब जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है।
दरअसल, ललन सिंह ने आज महारैली का ऐलान किया है।महागठबंधन के सभी दलों की संयुक्त महारैली की घोषणा जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कर दी है। महागठबंधन की तरफ से एक प्रेस कांफ्रेंस किया गया था, जिसमें ललन सिंह ने ऐलान करते हुए कहा, ‘गृहमंत्री बिहार में 23-24 सितंबर को रैली कर रहे है। हमारी पार्टी इसके बाद सीमांचल में महारैली का आयोजन करने वाली है। हम महारैली के माध्यम से भाजपा को जवाब देना चाहते है। इलाके में सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत बनाने के लिए महारैली का आयोजन किया जाएगा।’
राजद ने महारैली को दी हरी झंडी
बता दें, एनडीए सरकार गिरने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री पहली बार बिहार आ रहे है। 23 और 24 सितंबर को पूर्णिया और कटिहार में रैली को सम्बोधित करेंगे। इस बात की पूरी संभावना है की अमित शाह रैली में नीतीश कुमार और राजद पर जमकर निशाना साधने वाले है, इसलिए जेडीयू ने भी उन्हें जवाब देने की तैयारी शुरू कर दी है।
हम आपको बता दें, इस रैली का प्रस्ताव जेडीयू ने अन्य घटक दलों के सामने रखा था। राजद से लेकर तमाम पार्टियों ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। रैली की तारीख अभी तय नहीं हुई है। कुछ नेताओं का कहना है कि ये रैली लोकसभा चुनाव को लेकर भी काफी महत्वपूर्ण है। बीजेपी फिर से अपनी जड़े बिना नीतीश कुमार के मजबूत करने में लग गई है।


Download Android App
Download iOS App



