अंकिता लोखंडे ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS मामले पर खोला मोर्चा,लोगों से लगाई इस बात की गुहार

Summary :

छोटे परदे की चर्चित बहु कही जाने वाली अंकिता लोखंडे एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। दरअसल अंकिता देशभर में चल रही घटनाओं पर पैनी नजर बनाए रखती हैं। वही इस वक़्त चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS मामले में भी अब अंकिता ने अपनी राय सामने रखी हैं।

छोटे परदे की चर्चित बहु कही जाने वाली अंकिता लोखंडे एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। दरअसल ये बात तो सभी जानते हैं की अंकिता हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और देशभर में चल रही घटनाओं पर पैनी नजर बनाए रखती हैं। वही इस वक़्त देश में चल रहे सबसे हॉट टॉपिक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS मामले में भी अब अंकिता ने अपनी राय सामने रखी हैं,जिसको लेकर एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी ने ये ख़ास नोट लगाकर लोगों से इस बात की अपील भी कर दी हैं। 
दरअसल चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले को लेकर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने कहा है ‘देखिए दोस्तों आप सभी से एक निवेदन है कि जिस किसी को भी 50 लड़कियों की नहाते हुए वायरल वीडियो मिला है, कृपया इसे हटा दें, यह एक बहुत बड़ा अनुरोध है, हमारे घरों में बहन और मां भी हैं, कृपया उन्हें हटा दें, उनका सम्मान करें’। इस मामले को लेकर बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के कलकार लोगों से वीडियो डिलीट करने की अपील कर रहे हैं।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से हैरतअंगेज मामला सामने आया है जहां कॉलेज की एक छात्रा ने 60 लड़कियों का नहाते वक्त वीडियो बना लिया और इंटरनेट पर डाल दिया। इस मामले को लेकर देश में जमकर हंगामा हो रहा है। जहां कल इस मुद्दे को लेकर यूनिवर्सिटी के बाहर पुरे दिन प्रदर्शन जारी रहा। वही इस मामले में कहा ये भी जा रहा हैं की कुछ लड़कियों ने इसके बाद सुसाइड भी कर ली हैं। लेकिन इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी हैं। 
वही इस मामले पर सिर्फ अंकिता लोखंडे ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में फरिस्ता कहे जाने वालो सोनू सूद  भी इस मामले पर सामने आ चुके हैं। जहां सोनू ने ने ट्वीट कर लिखा कि “चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। 
Actor Sonu Sood gives 25,000 face shields for Maharashtra cops | Deccan  Herald
यह समय है कि हम अपनी बहनों के साथ खड़े हों और एक जिम्मेदार समाज की मिसाल कायम करें। यह हम सभी के लिए परीक्षा की घड़ी है, ना कि पीड़ितों के लिए। जिम्मेदार बनें”। 

Desk Team