जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार आज बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। इस सीट पर चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को चुनाव होना है। बता दें कि इस सीट पर कन्हैया कुमार के सामने बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हैं तो राजद महागठबंधन की तरफ से तनवीर हसन।
बेगूसराय में मुकाबला त्रिकोणीय है, क्योंकि कन्हैया कुमार का मुकाबला सिर्फ गिरिराज सिंह ही नहीं, बल्कि महागठबंधन के राजद उम्मीदवार डॉ तनवीर हसन से भी है। नामांकन से एक दिन पहले कन्हैया कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कन्हैया ने कहा कि मुझे लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन करना है।
लोकसभा चुनाव 2019 : प्रथम चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
यह चुनाव मैं अकेले नहीं लड़ रहा, बल्कि वे सभी मेरे साथ उम्मीदवार के तौर पर खड़े हैं जो शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र भरा था।गिरिराज ने नामांकन पत्र भरने के कार्यक्रम को बड़ा ही सामान्य रखा था।
बेगूसराय के सांसद भोला सिंह के निधन और नवादा सीट गठबंधन की सहयोगी लोजपा के पास चले जाने के कारण गिरिराज सिंह की सीट बदली गई है।


Download Android App
Download iOS App



