बिहार: लालू जल्द आ सकते हैं पटना, राजेडी के लिए उपचुनाव में कर सकते है प्रचार

Summary :

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद इस महीने पटना आ सकते हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि वे बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए दोनों सीटों पर प्रचार भी कर सकते हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद इस महीने पटना आ सकते हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि वे बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए दोनों सीटों पर प्रचार भी कर सकते हैं। 
राजद के एक नेता भी नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर कहते हैं कि लालू प्रसाद के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। वर्चुअली वे कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित भी कर चुके हैं। वे जल्द ही पटना भी आएंगे। इससे पहले लालू प्रसाद की रामविलास पासवान की पहली बरसी के अवसर पर उनके पटना आने की चर्चा जोरों पर थी। 
लोजपा के नेता चिराग पासवान अपने पिता राविलास पासवान की बरसी कार्यक्रम का आमंत्रण देने तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद से मिले थे। उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला के मामले में जमानत मिलने के बाद लालू प्रसाद अब तक दिल्ली में ही हैं। कहा जा रहा है कि वे स्वास्थ्य कारणों से पटना अब तक नहीं आए हैं। 
इस बीच, तेजप्रताप ने दो दिन पूर्व अपने संगठन छात्र जनशक्ति परिषद की प्रशिक्षण शिविर में बिना किसी के नाम लिए आरोप लगाया था दिल्ली में लालू प्रसाद को बंधक बना लिया गया है। उन्हें पटना आने नहीं दिया जा रहा है, जबकि पिताजी को जेल से आए साल भर होने को हैं। उन्हें वहीं रोक कर रखा गया है। उन्होंने यहां तक कहा था ऐसा चार पांच लोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए कर रहे हैं। 
राजद के सूत्रों का भी कहना है कि तेजप्रताप के इन आरोपों के बाद तेजस्वी अब अपने पिता लालू प्रसाद को पटना लाने को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी है। सूत्र कहते हैं कि तेजप्रताप के इन आरोपों से पार्टी को नुकसान न हो इस कारण पार्टी के रणनीतिकार भी तेजस्वी के इस निर्णय को सही बता रहे हैं। 

Ujjwal Jain