Bihar Tansformer Explosion: बिहार की राजधानी पटना के सिविल कोर्ट में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस दौरान सिविल कोर्ट में अचानक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हो गया। इस बीच ट्रांसफार्मर के पास मौजूद वकील बुरी तरह से झूलस गए। इसके साथ ही एक वकील की मौके पर ही मौत हो गई।
Highlights:
- Bihar: पटना सिविल कोर्ट में ट्रांसफॉर्मर फटने से बड़ा हादसा
- 1 वकील की मौके पर ही मौत
- अन्य दो वकील बुरी तरह से घायल हो गए
एक वकील की मौके पर ही मौत हो गई
बता दें कि की ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से एक वकील की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अन्य दो वकील बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इन घायल वकीलों को इलाज के लिए पीएमसीएम में भर्ती कराया गया है। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ट्रांसफार्मर में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



