बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर शुरू सियासत रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसे लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी है। इस बीच, शनिवार को जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव रोकने की भाजपा की साजिश असफल हो गई।ललन सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़े वर्ग के आरक्षण को समाप्त कराने और चुनाव रुकवाने के प्रयास में भाजपा विफल हो गई है।
BJP की साजिश और षड्यंत्र का पर्दाफाश
उन्होंने में अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा, सुशील जी, नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़े वर्ग के आरक्षण को समाप्त कराने और चुनाव रुकवाने के प्रयास में भाजपा विफल हो गई है।उन्होंने आगे कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में नगर निकाय चुनाव स्थगित कराने एवं एकलपद पर आरक्षण समाप्त करने के लिए एसएलपी दायर कर तुरंत सुनवाई के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की साजिश और षड्यंत्र का पर्दाफाश और प्रयास असफल हो गया है।
निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए तारीक घोषित की
उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। न्यायालय ने कहा के तय तिथि पर ही इस मामले की सुनवाई होगी।
इधर, बिहार निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव के लिए तिथि घोषित कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



