पटना: बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार का 81वें जन्मदिन को किसान विजय दिवस के रूप में मनाया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संयोजक राणा रणवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई तथा कार्यकर्ताओं एवं राहगीरों को मिठाईयां बांटी गई।
जन्मदिन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक राणा रणवीर सिंह ने कहा कि शरद पवार साहब देश के किसानों के हितों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं क्योंकि वह खुद एक किसान का बेटा हैं इसलिए किसानों का दर्द उनसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता।
पवार साहब के निर्देश पर ही आज का दिन किसान विजय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया ताकि किसानों का मनोबल बढ़ाने में मदद मिल सके। इस अवसर पर पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे जिसमें प्रमुख हैं- श्रीनिवास अधिवक्ता , शकील अहमद, राजेश कुमार सिंह राजू, प्रो.सतीश कुमार, तमन्ना खान, वीरेन्द्र सिंह छोटू, संजय ओझा अधिवक्ता, पी एन रॉय, पूजा सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अतुल कुमार सिंह अधिवक्ता, सुरेन्द्र पाण्डे, इरफानुलहक़, मनोज कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिंह, इन्दु सिंह, निरूप रंजन, अशोक कुमार निषाद, अजित सिंह, अरविंद कुमार अधिवक्ता, नरेन्द्र सिंह कटारिया आदि।


Download Android App
Download iOS App



