मणिपुर में हुए हादसे के बाद से ऐसे ही ओर भी मामले सामने आ रहे है। आपको बता दें अब बिहार से चौका देने वाला मामला सामने आया जहां एक युवती जोकि अधेड़ उम्र की थी उसे निर्वस्त्र कर पीटने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार लोगों ने एक लोक गायक को एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया।
लड़की को निर्वस्त्र कर पिटाई करने का मामला सामने आया
इसके बाद दोनों को बंद कमरे में नंगा कर पीटा गया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। आगे बता दें वायरल वीडियो में दोनों ही आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे है। साथ ही साथ कुछ लोग उन्हें पीट रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। बीता दें लड़की खुद को कपड़े से ढकने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं आरोप है कि लोक गायक हारमोनियम सिखाने के बहाने बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हालही में ऐसा ही एक और मामला पश्चिम बंगाल से सामने आया था जहां 2 महिलाओं को अर्ध नग्न कर चोरी करने के आरोप में मारा गया। देश के कई कोनों से ऐसे ही चौकाने वाले मामले सामने आ रहे है।


Download Android App
Download iOS App



