बिहार (Bihar) में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे है। नया मामला बेगूसराय से सामने आया है। बता दें बुधवार (7 फरवरी) की सुबह एक मछली व्यवसायी को गोलियों से छलनी कर दिया। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के करोर की है। हर दिन की तरह आज सुबह भी अमीर सहनी नाम का युवक मछली पकड़ने के लिए जा रहा था।
- बिहार के बेगूसराय में मछली व्यवसायी की हत्या
- बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोलियों से भूना
- मामले की जांच में जुटी पुलिस
जमीन से जुड़ा है पूरा मामला
आपको बता दें अमीर सहनी की मौत के पीछे जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। मृतक अमीर सहनी के भाई शंकर सहनी ने बताया कि उनके पड़ोसी राम बालक तांती से कुछ दिनों से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पड़ोस में ही एक जमीन को कुछ दिन पहले लिखवाया गया था। इसी बीच पड़ोसी राम बालक तांती ने मंगलवार को उस जमीन की रजिस्ट्री करवा ली। शंकर सहनी ने बताया, “जिस जमीन को हमने लिखवाया था उसके पूर्व के मालिक ने कहा था कि रास्ते की जमीन छोड़कर हम बेच देंगे। यदि तुम ले सकते हो तो ले लो।
इस मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मंझौल एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि करोर गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या हो गई है। घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पीड़ित पक्ष के आवेदन पर जांच की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App





