Bihar News: जीतन राम मांझी का दावा, 14 जनवरी के बाद CM नीतीश मारेंगे पलटी

Bihar News: जीतन राम मांझी का दावा, 14 जनवरी के बाद CM नीतीश मारेंगे पलटी

Bihar News

Bihar News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर कहा है कि 14 जनवरी खरमास के बाद परिस्थिति के अनुसार नीतीश कुमार पलटी मार देंगे। इसके पीछे की वजह भी जीतन राम मांझी ने बताई है और नीतीश कुमार की पुरानी बातों को बाहर निकाला। मांझी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार पहले NDA का हिस्सा थे। फिर बहाना बनाकर महागठबंधन में आ गए, तो तेजस्वी यादव पर चार्ज शीट होने पर उन्हें स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा और नहीं हुआ। फिर भी वे NDA के साथ आ गए। आज भी वही स्थिति है। तेजस्वी यादव सहित उनके परिवार पर चार्जशीट की बातें सामने आई हैं।

Highlights

  • 14 जनवरी के बाद CM नीतीश मारेंगे पलटी
  • जीतन राम मांझी का दावा
  • नीतीश कुमार भंग कर सकते हैं विधानसभा

नीतीश कुमार भंग कर सकते हैं विधानसभा

हम (HAM) नेता ने कहा कि उधर लालू प्रसाद यादव का दबाव है और RJD के लोगों का भी है, कि नीतीश कुमार तेजस्वी को सत्ता सौंपेंगे, लेकिन नीतीश कुमार किसी भी परिस्थिति में अपना CM पद नहीं छोड़ने वाले। तब एक विकल्प है कि 14 जनवरी के बाद या तो वह पलटी मारेंगे और NDA में जाना चाहेंगे, लेकिन वहां का दरवाजा बंद है। ऐसे में स्वतंत्र रूप से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कहेंगे और विधानसभा भंग कर सकते हैं।

YADAV 2

 

नीतीश कुमार को लग रहा है, कि वे लोकसभा के चुनाव में अच्छी खासी सीट जीत जाएंगे। शायद ऐसा सोच कर वह विधानसभा भंग कर सकते हैं। विधानसभा भंग करेंगे तो अभी 18 महीने का समय है। विधानसभा का नियम होता है कि 6 महीने का वक्त रहता है तभी राष्ट्रपति शासन लगता है।

NITISH

‘प्राण प्रतिष्ठा से बहुत लोगों को मिलेगा रोजगार’-मांझी

नीतीश कुमार के बाद मांझी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नहीं जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस वालों ने ही अयोध्या में ताला खुलवाया था। मंदिर बनाने में यह बात सही है की बीजेपी की अहम भूमिका रही।

MANJHI

 

मैं समझता हूं कि रामलला का मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा ही नहीं है, ये अयोध्या धाम में पर्यटन की नजर से बहुत बड़ा माहौल बन रहा है। उस दिन अमेरिका में भी लाइव प्रसारण होगा। यह राज्य और राष्ट्र के लिए जरूरी कार्यक्रम है. इसमें सिर्फ धार्मिक बात नहीं है, आर्थिक नजर से भी बहुत लोगों को रोजगार मिलेगा। ऐसे कामों में सबको मदद करनी चाहिए।

MANDIR 2

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 10 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।