Bihar news : बिहार के सारण जिले में वकील पिता-पुत्र को बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि पिता-पुत्र दोनों वकील थे और उनको गोली उस समय मारी गयी जब वे अदालत जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह घटना मुफस्सिल पुलिस थाने के अंतर्गत घोष कॉलोनी के पास हुई। पुलिस उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गयी, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Highlight :
- बिहार के सारण जिले में चली गोली
- वकील पिता-पुत्र की हत्या
- इलाज के दौरान हुई मौत
वकील पिता-पुत्र की हत्या
बिहार के सारण जिले में वकील पिता-पुत्र को बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि पिता-पुत्र दोनों वकील थे और उनको गोली उस समय मारी गयी जब वे अदालत जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह घटना मुफस्सिल पुलिस थाने के अंतर्गत घोष कॉलोनी के पास हुई। मृतकों की पहचान राम अयोध्या प्रसाद यादव (75) और उनके बेटे सुनील यादव (27) के रूप में की गई।
इलाज के दौरान हुई मौत
घटना के सिलसिले में पुलिस ने सारण जिले के मेथवलिया निवासी दो आरोपियों काली राय और जगदीप राय को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्तियों, राम अयोध्या प्रसाद यादव और उनके बेटे सुनील यादव को सुबह घोष कॉलोनी के पास कुछ हथियारबंद हमलावरों ने गोली मार दी है। जब तक पुलिस वहां पहुंची, उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
सारण के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। पीड़ितों के परिवार ने पुलिस को बताया कि दोनों वकील थे। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी और सारण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने वाली रोहिणी आचार्य ने इस घटना को चौंकाने वाला बताया।


Download Android App
Download iOS App




