Ghaziabad: लोनी की तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, बच्चों समेत 5 की मौत

Summary :

Ghaziabad: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद जिले के लोनी सीमा क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर गांव में कल रात एक घर में लगी भीषण आग में सात महीने के बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। गाजियाबाद के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार P ने बताया कि आग बुझा दी गई है और एक महिला तथा एक बच्चे समेत दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, “देर रात हमें सूचना मिली कि लोनी इलाके में एक घर में आग लग गई है और लोग फंसे हुए हैं। सूचना मिलने…

Ghaziabad: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद जिले के लोनी सीमा क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर गांव में कल रात एक घर में लगी भीषण आग में सात महीने के बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। गाजियाबाद के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार P ने बताया कि आग बुझा दी गई है और एक महिला तथा एक बच्चे समेत दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, “देर रात हमें सूचना मिली कि लोनी इलाके में एक घर में आग लग गई है और लोग फंसे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंच गया।”

  • लोनी के एक घर में भीषण आग गई
  • आग में 7 महीने के बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई
  • दिनेश कुमार P ने बताया कि आग बुझा दी गई है

घायलों को अस्पताल ले जाया गया

इस दुखद घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए दिनेश पी ने कहा, “एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। आग भूतल से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। पहली और दूसरी मंजिल पर रहने वाले लोग झुलस गए। पांच लोगों की मौत हो गई है, जिनकी पहचान की जा रही है। मृतकों में बच्चे, वयस्क और बुजुर्ग शामिल हैं।

घटना में 2 बच्चों की मौत

इस घटना में सात साल की बच्ची और सात महीने के बच्चे की भी मौत हो गई। घायलों का इलाज चल रहा है।” अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि जांच के बाद आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा, “कुछ लोगों के अनुसार, घर में फोम के टुकड़े थे, जिसकी वजह से आग तेजी से फैली। हालांकि, जांच के बाद सुबह आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News