Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार को जमुई से बिहार में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। वह जमुई लोकसभा क्षेत्र के खैरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दावा किया कि एनडीए राज्य की सभी 40 सीटें जीतेगी। प्रधानमंत्री आज जमुई लोकसभा क्षेत्र के खैरा में जनसभा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंच साझा करेंगे। उनके साथ एनडीए के कई नेता भी रहेंगे। पीएम के यहां दोपहर 12 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है।
- PM नरेंद्र मोदी गुरुवार को जमुई से बिहार में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे
- वह जमुई लोकसभा क्षेत्र के खैरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे
- सम्राट चौधरी ने दावा किया कि एनडीए राज्य की सभी 40 सीटें जीतेगी
सोशल मीडिया पर बोले PM
लोकसभा चुनाव में बिहार की भूमिका इस बार भी बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। यहां के मेरे परिवारजनों ने राज्य की सभी सीटों पर बीजेपी-एनडीए उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लिया है। आज दोपहर करीब 12 बजे जमुई की जनसभा में जनता-जनार्दन से संवाद का सुअवसर मिलेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2024
बिहार दौरे पर आने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, लोकसभा चुनाव में बिहार की भूमिका इस बार भी बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। यहां के मेरे परिवारजनों ने राज्य की सभी सीटों पर भाजपा-एनडीए उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लिया है। आज दोपहर करीब 12 बजे जमुई की जनसभा में जनता-जनार्दन से संवाद का सुअवसर मिलेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इन सभी सीटों पर मोदी जी के नेतृत्व में चुनाव हो रहा है। आज उनका प्रथम दौरा है। हम बिहार की धरती पर उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस बार NDA को सभी 40 सीटें देने का मन बना चुकी है।


Download Android App
Download iOS App




