बिहार में पांच दिन पूर्व नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागठबंधन की सरकार का मंगलवार को विस्तार किया गया।नीतीश मंत्रिमंडल में 31 विधायकों, विधान पार्षदों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।नीतीश कैबिनेट में जदयू ने करीब करीब एनडीए में रहे मंत्रियों पर ही विश्वास जताया है।
नीतीश मंत्रिमंडल में स्थान पाने में सफल
जदयू कोटे से विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, शीला मंडल को फिर से मंत्री बनाया गया है जबकि राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेज प्रताप यादव, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह तथा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष सुमन भी नीतीश मंत्रिमंडल में स्थान पाने में सफल रहे हैं।राजद कोटे से आलोक मेहता, कार्तिकेय सिंह, ललित यादव, समीर महासेठ, प्रो चंद्रशेखर मंत्री बनाए गए हैं।

निर्दलीय सुमित कुमार सिंह को भी मंत्री बनाया
शपथ ग्रहण समारोह में पांच-पांच मंत्रियों ने एक साथ शपथ ली। पहले राउंड में विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता और आफाक आलम ने शपथ ली।शपथ लेने वाले मंत्रियों में राजद से 16, जदयू से 11, कांग्रेस से दो लोग शामिल रहे। निर्दलीय सुमित कुमार सिंह को भी मंत्री बनाया गया है।शपथ ग्रहण समारोह के बाद राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि मंत्रिमंडल में अनुभवी और युवा का सम्मिश्रण है।
नीतीश कुमार भाजपा नीत एनडीए से इस्तीफा
सरकार आम लोगों खासकर युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार भाजपा नीत एनडीए सरकार से इस्तीफा देकर महागठबंधन के साथ चले गए, जिससे भाजपा सरकार से बाहर हो गई। 10 अगस्त को मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव ने शपथ ली थी।


Download Android App
Download iOS App



