बिहार में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत, CM ने जताया शोक, आर्थिक सहायता का आश्वासन

Summary :

Bihar: बिहार के छह जिलों में वज्रपात से सात लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी संवेदना व्यक्त की और मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। Highlights बिजली गिरने से सात लोगों की मौत CM नीतीश कुमार ने जताया शोक 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा बिहार के मुख्यमंत्री ने जताया दुख बिहार के मुख्यमंत्री ने बिजली गिरने से सात लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। राज्य सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री ने 30 जून से 1 जुलाई की शाम तक राज्य के छह…

Bihar

Bihar: बिहार के छह जिलों में वज्रपात से सात लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी संवेदना व्यक्त की और मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

Highlights

  • बिजली गिरने से सात लोगों की मौत
  • CM नीतीश कुमार ने जताया शोक
  • 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा

बिहार के मुख्यमंत्री ने जताया दुख

बिहार के मुख्यमंत्री ने बिजली गिरने से सात लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। राज्य सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री ने 30 जून से 1 जुलाई की शाम तक राज्य के छह जिलों में वज्रपात से सात लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

पीड़ितो के परिवार को 4-4 लाख रुपये



मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को तत्काल 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल से आज शाम तक वज्रपात से औरंगाबाद में दो, बक्सर में एक, भोजपुर में एक, रोहतास में एक, भागलपुर में एक और दरभंगा में एक व्यक्ति की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।”

सावधानी बरतने की दी सलाह

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है, “मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए हैं।” मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

खराब मौसम की स्थिति में आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का पालन करें। खराब मौसम के दौरान घर पर रहें और सुरक्षित रहें।

(Input From ANI)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan