बिहार एसटीएफ की टीम गुजरात के विशेष अभियान पर जाते समय मध्य प्रदेश के रतलाम में हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दो जवानों की जान चली गई। अन्य घायल जवानों को रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया गया है।
बिहार एसटीएफ की टीम आज गुजरात में एक विशेष अभियान के लिए निकली थी। रास्ते में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर बिहार पुलिस के दो जवानों की जान चली गई जबकि अन्य सिपाही घायल हो गए। वहीं एक सिपाही की हालत नाजुक है, जिसे इंदौर रेफर किया गया है।
इंदौर रेफर किया गया
बता दें कि मिशन पर जा रहे बिहार STF के जवानों की हादसे में जान गई वहीं घायलों की स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर किया गया है। अन्य घायल जवानों को रतलाम के सरकारी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें संतोष कुमार, सिपाही जीबधारी कुमार, मिथिलेश पासवान और रंजन कुमार शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही रतलाम थाने के कई अधिकारी समेत SP अमित कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
घटना की वजह
मीडिया से बात करते हुए रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि वाहन में सवार सभी जवान बिहार एसटीएफ के थे। ये सभी एक विशेष ऑपरेशन के लिए बिहार से गुजरात के लिए निकले थे। यात्रा के दौरान तेज गति के कारण इनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Patna में कोरोना का कहर, AIIMS के डॉक्टर समेत कई लोग हुए पॉजिटिव


Download Android App
Download iOS App




