बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बड़े नेता तेज प्रताप यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के पुलिस महानिदेशक से वाई श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए जान से मरने की धमकी पर भी चिंता जाहिर की है। वाई श्रेणी की सुरक्षा के लिए तेज प्रताप ने गृह मंत्री अमित शाह और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।
केंद्र ने पहले भी दी थी इस श्रेणी की सुरक्षा : तेज प्रताप
राजद नेता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने मुझे पहले भी इस श्रेणी की सुरक्षा दी थी लेकिन राज्य सरकार ने इस मामले में कोई पहल नहीं की। उन्होंने कहा पटना में अपराध की जो स्तिथि है उसके बारे में सभी जानते हैं। तेज प्रताप ने कहा कि कल मेरे आवास पर कुछ लोगों ने हंगामा किया और मुझे धमकी भी दी।
यह है मामला
रविवार की शाक को तेज प्रताप के सरकारी आवास पर कुछ असमाजिक तत्वों ने हमला किया था। वे जबरन उनके आवास में घुस गए थे और वहां उन्होंने युवा राजद के उपाध्यक्ष सृजन स्वराज के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारनी की धमकी भी दी थी। इस मामले में सृजन स्वराज ने पटना के सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक गौरव यादव नामक शख्स के साथ 10 लोग तेजप्रताप के सरकारी आवास में जबरदस्ती घुस गए थे। गौरव यादव नशे में था। सृजन ने आशंका जताई कि गौरव यादव से उसे जान का खतरा है।


Download Android App
Download iOS App



