बिहार : पटना हवाईअड्डे से पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

Summary :

बिहार के पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुरुवार को एक यात्री की जांच के दौरान उसके बैग से देसी कट्टा (पिस्तौल ) बरामद किया गया।

बिहार के पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुरुवार को एक यात्री की जांच के दौरान उसके बैग से देसी कट्टा (पिस्तौल ) बरामद किया गया। सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पटना से दिल्ली जाने वाले एक शख्स को संदेह होने पर हवाईअड्डे पर रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके बैग के लंच बॉक्स से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि युवक को पटना हवाईअड्डा थाने को सौंप दिया गया। 

मुस्लिम महिलाओं के ‘भाई’ मोदी तीन तलाक कानून के जरिए दे रहे हैं उनका हक : मीनाक्षी लेखी

पटना हवाईअड्डा थाना के प्रभारी जयशंकर प्रसाद ने कहा कि सीआईएसएफ के द्वारा एक युवक को सौंपा गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर जांच कर रही है। जांच में मिले कागजात के अनुसार, युवक की पहचान मोहम्मद एजाज के रूप में की गई है, जो नवादा जिले का निवासी है। यह युवक इंडिगो विमान से पटना से दिल्ली जाने वाला था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

Desk Team