बिहारी मजदूरों की हत्या करने वाला लश्कर कमांडर मार गिराया गया

Summary :

जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। दो बिहारी मजदूरों की हत्या करने वाले आतंकियों को पुलिस ने कुलगाम में मार गिराया है। मारा गया आतंकी गुलजार अहमद रेशी लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर था।

शाहनवाज हुसैन ने कश्मीर आईजीपी को फोन कर कहा शुक्रिया

जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। दो बिहारी मजदूरों की हत्या करने वाले आतंकियों को पुलिस ने कुलगाम में मार गिराया है। मारा गया आतंकी गुलजार अहमद रेशी लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर था। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने लश्कर जिला कमांडर गुलजार अहमद रेशी के मारे जाने की पुष्टि की है।
बिहार के उद्योग मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने आईजीपी विजय कुमार से बात की और बिहार के मजदूरों की हत्या का बदला लेने के लिए शुक्रिया कहा। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जम्मू कश्मीर की पुलिस और भारतीय सेना राज्य में आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। आतंकी जितना भी दुस्साहस करे, नापाक हमलों का खतरनाक अंजाम आतंकियों को भी भुगतना पड़ेगा।

Desk Team