कांग्रेस पर बदले की भावना से काम करती है भाजपा सरकार : सदानंद सिंह

Summary :

सभी मामलों की कार्रवाइयों में एक ही चीज नजर आता हैए वह है बदले की भावना द्य यह भाजपा के राजनीतिक शुचिता का पैमाना कदापि नहीं हो सकता है।

 पटना : बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने देश के पूर्व गृह व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत को सत्यमेव जयते का प्रतीक बताया है, उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन हार नहीं सकता है, केंद्र पी. चिदंबरम को जानबूझ कर परेशान कर रहा है, ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार कांग्रेस और उसके नेताओं पर बदले की भावना से काम करती है।
श्री सिंह ने कहा कि चिदंबरम सरीखे नेताओं को फंसाने व परेशान करने का मामला हो या जलियांवाला बाग ट्रस्ट से कांग्रेस अध्यक्ष को हटाने की बात हो अथवा गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाने का वाकया हो द्य मोदी सरकार के ऐसे सभी मामलों की कार्रवाइयों में एक ही चीज नजर आता हैए वह है बदले की भावना द्य यह भाजपा के राजनीतिक शुचिता का पैमाना कदापि नहीं हो सकता है। 
श्री सिंह ने कहा कि देश के लिये न्योछावर होनेवाले कार्यकर्ताओंए नेताओं की पार्टी कांग्रेस के प्रति भाजपा के ऐसे रवैये को राजनीति में स्थायित्व प्राप्त नहीं हो सकता है, देश की जनता सभी बातों का मुआयना बड़ी ही बारीकियों से करती है , जिसका जवाब वक्त आने पर भाजपा को जनता अवश्य ही देगी ।

Desk Team