पटना : प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बक्सर में एक बहन का गैंगरेप करने के बाद, गोली मारकर फिर उसे जला दिया गया। मुजफ्फरपुर बालिका गृह में 34 लड़कियों के साथ जनबलात्कार करने वाले सत्ता संरक्षित दरिंदे अभी भी खुले घूम रहे है। बिहार में बहन-बेटियों की कोई सुरक्षा नहीं। कानून का कोई डर नहीं, विधि व्यवस्था मृत है।
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि बिहार वास्तव में एक अराजक राज्य बन गया है। लगातार बेकाबू हो रहे अपराध, करूर सामूहिक बलात्कार,लड़कियों की हत्या और कई कारोबारियों की दिन के उजाले में हत्या पर सीएम नीतीश कुमार का एक भी बयान नहीं आया। इस अराजकता पर सीएम से सवाल क्यों नहीं पूछा जाना चाहिए?


Download Android App
Download iOS App



