पटना : बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि अपने आप को तथाकथित देशभक्त कहने वाली पार्टी भाजपा को रैली के लिये समय हैए पर शहीद के लिये नहीं। यह अपने आप में एक विरोधाभासी तथ्य है। श्री सिंह ने कहा कि 03 मार्च को शहीद इंसपेक्टर पिंटू सिंह का पार्थिव शरीर बिहार आया हुआ था। उसी दिन पटना में भाजपा सहित एनडीए की रैली थी। प्रधानमंत्री समेत भाजपा के सभी छोटे बडे नेता पटना में मौजूद थे।
लेकिन किसी ने जाकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करना मुनासिब नहीं समझा। यह देश के शहीद का अपमान नहीं है तो और क्या है? श्री सिंह ने कहा कि वहीं कांग्रेस के लोग उसी दिन जाकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित किये। जो कांग्रेस के सच्चे राष्ट्रप्रेम का द्योतक है। इन दिनों भाजपा देशभर में एयर स्ट्राइक का राजनीतिक लाभ लेने का मुहिम सा चला रखी है। उसे हमारे शहीद जवानों की सहादत पर सियासत करने से भी गुरेज नहीं है। जिसे सारा देश भलीभांति समझ रहा है।


Download Android App
Download iOS App



