पटना : बिहार सरकार ने पोषण अभियान योजना के अन्तर्गत राज्य में बच्चों एवं महिलाओं में कुपोषण को दूर करने के लिए जन जागरूकता लाने के लिए कॉमन वेल्थ गेम्स के सवर्ण पदक विजेता सह निशानेबाज सुश्री श्रेयसी ङ्क्षसह को सदभावना दूत बनाया है।इसके लिए समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अतुल प्रसाद एवं श्रेयसी सिंह के साथ एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया। यह जानकारी सूचना भवन के संवाद कक्ष में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाज कल्याण विभाग के मुख्य अपर सचिव अतुल प्रसाद ने कही।
उन्होंने कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों यथा महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज इत्यादि के समन्वयय स्थापित करते हुए 2022 तक 06 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों में बाधित विकास की राष्ट्रीय स्तर पर 38 प्रतिशत में 25 प्रतिशत तक कम करना है। बच्चों में कुपोषण दर में प्रतिवर्ष 2 एवं किशोरी एवं महिलाओं के एनिमिया पर प्रतिवर्ष 3 प्रतिशत की कमी लाने में संयुक्त रूप से प्रयास किया जाना है।


Download Android App
Download iOS App



