बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी बयानबाज़ी जारी है। ऐसे में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में कहा कि अगर बिहार में अगला चुनाव आरजेडी जीत गई, तो कश्मीर के आतंकी बिहार में पनाह लेंगे। इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद बीजेपी ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से लिया गया है।
नित्यानंद राय के बयान पर सफाई देते हुए बीजेपी के बिहार प्रभारी और सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा, “नित्यानंद जी के बयान का मतलब था कि बीजेपी आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में यह बात कही है। उनके बयान को घुमाया जा रहा है।
औरंगाबाद में बोले भूपेंद्र यादव-मोदी और नीतीश की जोड़ी के बेहतर काम से बिहार प्रगति की राह पर
नित्यानंद राय के बयान पर आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में बेरोजगारी की दर 46.6 फीसदी है। बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और पलायन के आतंक पर उनका क्या कहना है? 15 साल में उनके डबल इंजन सरकार ने क्या किया? यह उनके एजेंडे से हटने की कोशिश है लेकिन हम एजेंडे पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।
दरअसल, वैशाली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि ‘बिहार में अगर राजद की सरकार बनती है तो कश्मीर में जिस आतंकवाद का हम सफाया कर रहे हैं, वो आकर यहां बिहार की धरती पर पनाह लेगा।’ उनके इस बयान पर अब सियासत होने लगी है।


Download Android App
Download iOS App



