भाजपा प्रवक्ता ने ट्वीटर पर तेजस्वी का कार्टून लॉन्च कर बताया गुमशुदा नेता

Summary :

भाजपा प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को घेरते हुए एक कार्टून ट्वीटर पर लॉन्च किया है। निखिल ने अपने कार्टून में तेजस्वी यादव को गुमशुदा नेता विपक्ष बताते हुए उन्हें दिल्ली में बाथटब में लेटे हुए ड्रिंक्स के साथ दिखाया है।

पटना, (पंजाब केसरी) : भाजपा प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को घेरते हुए एक कार्टून ट्वीटर पर लॉन्च किया है। निखिल ने अपने कार्टून में तेजस्वी यादव को गुमशुदा नेता विपक्ष बताते हुए उन्हें दिल्ली में बाथटब में लेटे हुए ड्रिंक्स के साथ दिखाया है। इस कार्टून में पूरे ऐशो- आराम के बीच तेजस्वी यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि  अपने बिहारवासियों का बहुत चिंता है।
निखिल आनंद ने इस कार्टून में तेजस्वी यादव एवं मनोज झा को टैग कर पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव की तरफ  से एक बयान भी लिखा है कि लॉकडाउन के कारण दिल्ली में  मनोज झा स्कुल ऑफ ट्वीटर पॉलिटिक्स  का छात्र बन गया हूं। गुरू मनोज झा की शागिर्दी में ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति से दिव्यदृष्टि मिली है जिससे मुझे दिल्ली में ऐशो-आराम फरमाते हुए भी बिहार में सबकुछ दिख रहा है।  
इससे पहले तेजस्वी यादव नें ट्वीटर पर अररिया में कृषि पदाधिकारी द्वारा चौकीदार के साथ बदतमीजी की घटना को वीडियो सहित पोस्ट किया। इसपर निखिल आनंद ने जवाबी हमले के साथ तेजस्वी का माखौल उड़ाते हुए ट्वीटर पर जवाब दिया कि कब सो कर उठे हो भाई तेजस्वी यादव, ब्रेकफास्ट हुआ कि नहीं, सिर्फ  सवाल उठा हंगामा करने का मकसद नहीं है तो कार्रवाई की जानकारी भी लेनी चाहिए। कृषि मंत्री प्रेम कुमार और बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। शो-कॉज हो गया है, कार्रवाई भी होगी। होमगार्ड जवान भाई का सम्मान भी होगा। गौरतलब है कि राजद नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लॉकडाउन के पहले से ही दिल्ली में मौजूद है और सोशल मीडिया पर अति- सक्रीयता की बदौलत सुर्खियों में बने हुए हैं। बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉव निखिल आनंद भी इनदिनों ट्वीटर पर लगातार अपनी जवाबी सक्रियता से तेजस्वी को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। 
वहीं भाजपा के कार्टून बार  पर कटाक्ष कर चुनाव प्रचार प्रसार समिति के सदस्य  ललन कुमार ने कहा कि एनडीए के नेता लॉकडाउन की धज्जिया उड़ाते हुए अपने पुत्र मोह में आकर बच्चो को कोटा से लाने काम कर रहे है। इन्हें गरीबो की चिंता नहीं।

Ujjwal Jain