पटना, (पंजाब केसरी) :वंचित समाज पार्टी के चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ललित मोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता को लुभावनी भाषण नहीं राशन चाहिए। करोना महामारी के चलते लॉक डॉन का करीब एक महीना पूरा होने को है, जिसके चलते प्रवासी एवं दिहाड़ी मजदूरों के सामने भुखमरी की समस्या मुंह बाए खड़ी है। निम्न मध्यवर्ग, मध्यमवर्गीय की आर्थिक हालत भी अब चरमरा रही है । प्रवासी मजदूरों के रहने, भोजन एवं स्वास्थ्य की उचित व्यवस्था नहीं किए जाने के फलस्वरूप हजारों की संख्या में दिल्ली एवं अन्य जगहों से सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल कर घर पहुंचने के काफी कठिनाई झेली। अधिंकाश गरीबों के घर में राशन खत्म होने से चुल्हा बंद होने के कगार पर पहुंच चुकी है। केंद्र सरकार के गोदामों में अनाज की कोई कमी नहीं ह,लेकिन जरूरतमंदों के घरों तक पहुंचाने में वह असफल हैं। 1000 रुपया जो सहायता राशि दिया जा रहा है वह ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।
उन्होंने कहा बिहार में कोरोना जिस प्रकार से कोरोना की मरीजो की संख्या बढ रही है वह प्रदेश के लिए भयावह है। राज्य सरकार इस पर ध्यान देना चाहिए। प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मी दिन-रात मरीजों की सेवा में तत्पर है। लेकिन समुचित संसाधन के अभाव में मरीजों का सही ईलाज नहीं हो पा रहा है। सरकार अपने दायरा बढाये और ज्यादा से ज्यादा लोगो को की जांच करें। लेकिन जल्द ही यह महामारी के रूप लेकर 5000 का आंकड़ा पार करेगा और लोगों को वायरस का शिकार होना पड़ेगा। गरीबों को भगवान के भरोसे न छोड़े।


Download Android App
Download iOS App



