पटना, (पंजाब केसरी) : बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि बिहार मे एनडीए नेताओं द्वारा लॉकडाउन उल्लंघन का मामला अति गंभीर है और इस तरह के मामले मे मुख्यमंत्री नियमानुसार कार्रवाई का आदेश करें।
ललन ने कहा कि बीजेपी के विधायक अनिल सिंह को कोटा से बेटी को वापस लाने के मामले में पास जारी करने को लेकर जारी बवाल के बीच पूर्णिया के जेडीयू सांसद संतोष कुशवाहा दिल्ली से अपनी गाड़ी से पूर्णिया पहुंच गए थे, साथ ही अररिया के भाजपा सांसद प्रदीप सिंह भी दिल्ली से अररिया लॉकडाउन के दौरान ही पहुंचे और लोगों के बीच भी गए और राहत सामग्री भी बांटी। ललन ने कहा कि एक तरफ छात्रों को लाने से सरकार मना करती है, वहीं दूरी तरफ एनडीए के सांसद लॉकडाउन में खुलेआम घूम रहे हैं। बिहार में दो कानून कैसे चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए के नेता खुलेआम लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा।
युवा कांग्रेस नेता ने बिहार के एनडीए नेताओं द्वारा लॉकडाउन उल्लंघन को सरकार की साख पर सवाल खड़े करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों के ऐसे कामों से सरकार की साख पर सवाल खड़ा होता है। सरकार कभी दोहरे नियम नहीं बनाती है।


Download Android App
Download iOS App



