बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती शुक्रवार से बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार का आगाज करेंगी और अपने गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगेंगी। बसपा की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शुक्रवार को बिहार के रोहतास और कैमूर जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
बिहार विधानसभा चुनाव में बसपा उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली रालोसपा और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। इस गठबंधन की तरफ से कुशवाहा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं तथा इसमें कुछ अन्य छोटे दल भी शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



