पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: डील पर कोई संदेह नहीं। सुप्रीम कोर्ट का फैसला यदि पहले आ गया होता तो 5 राज्यों का परिणाम अलग आ सकता था । राहुल के झूठ की हवा निकल गयी। बादल बहुत देर तक सूरज को नहीं ढक़ सकता है। चौकीदार चोर है, या चोर मचाए शोर है।
खोदा पहाड़ निकली चुहिया और वह भी मरी हुई वाली कहावत चरितार्थ हुई। नरेंद्र मोदी की ईमानदारी पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता। राहुलजी आपके भूचाल का क्या हुआ । झूठ, भ्रम और अफवाह की आयु लम्बी नहीं होती है। हमारे लिए राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है।


Download Android App
Download iOS App



