बिहार में आरजेडी नेताओं के खिलाफ सीबीआई और ईडी की छापेमारी हुई है। केंद्रीय जांच एजेंसी की इस कार्रवाई को लेकर आरजेडी ने बीजेपी पर हमला बोला है। आरजेडी नेताओं का कहना है कि फ्लोर टेस्ट से पहले हुई ये छापेमारी डराने के लिए। आरजेडी के इन आरोपों पर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
CBI और ED की छापेमारी पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बीजेपी किसी को लगाती नहीं और किसी को फंसाती नहीं है। आज से डेढ़ साल पहले नीतीश कुमार ने खुद ही शिकायत की थी, जब बिस्कोमान में करोड़ों रुपए पकड़े जा रहे थे… तब बिहार सरकार ने संज्ञान में लिया था। क्योंकि तब रुपयों के साथ एक गाड़ी पकड़ी गई थी। अब इन सब की जो परिणति होती है वह हो रही है।
आरजेडी ने BJP पर लगाए आरोप
केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है और इन्होंने (BJP) डराने के लिए आज का दिन चुना है, आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं। आप इन्हें ED, CBI की नहीं आप इन्हें बीजेपी की रेड कहिए। ये संगठन बीजेपी के लिए काम करती है।
उन्होंने कहा कि कल ही हमारे उप मुख्यमंत्री ने यह कहा था ये लोग (BJP) इस स्तर पर जाएंगे। एक दिन वो भी आएगा जब आप नहीं होंगे और आप भी इसी ज़द में आएंगे। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और फिर बिहार आपके पास स्क्रिप्ट वही है। हम बिहारी है टिकाऊ हैं… बिकाऊ नहीं हैं।
बिहार : ED और CBI की छापेमारी पर बोले मनोज झा-हम बिहारी टिकाऊ हैं… बिकाऊ नहीं
दरअसल, अवैध खनन और जबरन वसूली के संबंध में चल रही जांच में रांची (झारखंड) और बिहार में कई स्थानों पर एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा नए सिरे से छापेमारी की जा रही है। सीबीआई ने आरजेडी सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद, एमएलसी सुनील सिंह और पूर्व एमएलसी सुबोध राय के घर छापा मारा। ये कार्रवाई ऐसे वक़्त पर हुई है जब आज बिहार विधानसभा में नव गठित नीतीश सरकार को बहुमत साबित करना है।


Download Android App
Download iOS App



