पटना :रालोसपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता माधव आनंद ने केन्द्र सरकार द्वारा कॉरपोरेट करो की दर में कमी कर कॉरपोरेट जगत के लिए फायदेमंद बताते हुए कहा कि गरीबो की बात करने वाली केन्द्र सरकार की पोले खुल रही है। गरीबो के लिए कोई काम न कर किसी न किसी रूप में कॉरपोरेट घराने को फायदे पहुंचाने का काम कर रही है। कंपनीयो से मजदूरो की छटनीग्रस्त से गरीबों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है।
माधव ने कहा कि सरकार के इस कदम से अमीर लोगों को फायदा होगा। सरकार ने सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिये कई बड़ी घोषणाएं की। इन घोषणाओं में कंपनियों के लिये आयकर की दर करीब 10 प्रतिशत घटाकर 25.17 प्रतिशत करना तथा नई विनिर्माण कंपनियों के लिये कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर घटाकर 17.01 प्रतिशत करना शामिल है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये घोषणाएं उस वक्त की हैं जब चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर छह साल के निचले स्तर 5 प्रतिशत पर आ गई है।


Download Android App
Download iOS App



