पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के ‘यूपी, बिहार और दिल्ली वालों’ को लेकर दिए बयान पर बीजेपी कांग्रेस पर चौतरफा से हमलावर है। चन्नी के इस बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिकिया सामने आई है। उन्होंने पंजाब सीएम के इस बयान पर हैरानी जताई है।
पंजाब में बिहार के लोगों की कितनी बड़ी भूमिका है, क्या वे जानते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों का कितना योगदान है। मैं हैरान हूं कि लोग इस तरह के बयान कैसे देते हैं। दरअसल, रूपनगर में चुनावी रैली के दौरान प्रियंका गांधी के बगल में खड़े होकर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था, ‘एकजुट हो जाओ पंजाबियों। यूपी, बिहार और दिल्ली के भइयों को पंजाब में घुसने नहीं देना है, जो यहां राज करना चाहते हैं।’
चन्नी के बयान पर असम सीएम ने कसा प्रियंका गांधी पर तंज, कहा-चरम पर है पाखंड और टुकडे़-टुकड़े की राजनीति
सीएम चन्नी के इस को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर यूपी और बिहार के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया है। चन्नी के इस बयान के दौरान हंस रही प्रियंका गांधी पर भी बीजेपी हमलावर है। चन्नी इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने उन पर जमकर निशाना साधा था।


Download Android App
Download iOS App



