पटना : बिहार में बढ़ते अपराध, हत्या, बलात्कार को लेकर कारगिल चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला भारतीय मित्र पार्टी ने दहन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा कि एक जमाना था कि लालू जी की सरकार को हम लोग जंगल राज कहते थे और जब से नीतीश कुमार महागठबंधन का साथ छोड़ भाजपा में पुन: आये हैं तब से प्रत्येक दिन किसी न किसी की हत्या, लूट, बलात्कार यह प्रत्येक दिन की घटना बन चुकी है। जिस तरह से बिहार के अन्दर क्राइम का ग्राफ बढ़ा है उसको देखते हुए नैतिकता के आधार पर कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
क्योंकि यह वही नीतीश कुमार जी हैं जब रेल मंत्री थे भाजपा सरकार में अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में उन्होंने रेलगाड़ी की दुघटनाओं को देखते हुए इस्तीफा दे दिया था तो आज बिहार के अन्दर अपराध जब रूक नहीं रहा है तो नैतिकता के आधार पर आप इस्तीफा दे दें। यह भारतीय मित्र पार्टी की मांग है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत कुमार, महिला सेल की अध्यक्षा श्रीमती वीणा देवी, प्रभा देवी, मीना देवी, ब्रिज बिहारी लाल, पटना जिलाध्यक्ष विमल कुमार यादव, मोहम्मद रिजवान, इनामुल रहमान अंसारी, राजेश महतो, राम अवतार यादव, रवि साहू समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



