बिहार में पिछले दिनों लगातार केंद्रीय जांच एजेंसिया छापेमारी कर रही है, जिसकी वजह से वहां जेडीयू और राजद मिलकर बीजेपी पर हमला बोल रही है। अब सीएम नीतीश कुमार ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने (सत्ता में उनके नए सहयोगियों) राजद के नेताओं के परिसरों में सीबीआई की छापेमारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘ये सब देखते रहिए’’।
वही, पत्रकारों से बातचीत के दौरान नीतीश की सरकार के विश्वास मत का सामना करने से कुछ घंटे पहले बुधवार को हुई छापेमारी के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा, ‘‘ये सब देखते ना रहिए आप लोग, क्या होता है।’’ राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहने के दौरान कथित तौर पर जमीन के बदले नौकरी घोटाले के सिलसिले में बिहार और दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर बुधवार को छापेमारी की गयी थी।
तेजस्वी पर भी लगे थे आरोप
इसी के साथ लालू प्रसाद के बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस बात से इनकार किया था कि गुरुग्राम में एक निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल में उनके परिवार की हिस्सेदारी थी। सीबीआई द्वारा जिन एक दर्जन से अधिक परिसरों में छापेमारी की गई थी उनमें यह मॉल भी शामिल था।


Download Android App
Download iOS App



