बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज युवाओं से अपील करते हुये कहा कि शासन से भाई-भतीजावाद एवं वंशवाद के दानव को समाप्त करने के लिए उन्हें आगे आना होगा।
जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने यहां बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामजतन सिन्हा के जदयू में शामिल होने के बाद कहा कि शासन से भाई-भतीजावाद एवं वंशवाद के दानव को समाप्त करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के आगे नहीं आने के कारण राजनीति पर कुछ परिवारों का ही कब्जा बरकरार है।
बिहार में गरीब-गुरबा के भलाई के लिए दो लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया : सुशील मोदी
उन्होंने कहा कि मजबूत परिवार की पृष्ठभूमि नहीं होने पर आम आदमी को राजनीति में प्रवेश करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि जदयू में भाई-भतीजावाद और वंशवाद के लिए कोई स्थान नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



