बीएसएफ व पाक रेंजर्स ने जम्मू में ‘फ्लैग मीटिंग’ की

Summary :

बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स ने मंगलवार को यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक ‘फ्लैग मीटिंग’ की और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तान रेंजर्स ने मंगलवार को यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक ‘फ्लैग मीटिंग’ की और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स के अनुरोध पर जम्मू के सुचेतगढ़ इलाके स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सेक्टर कमांडर स्तर की बैठक हुई।

बीएसएफ के प्रतिनिधिमंडल में 16 अधिकारी थे, जिसकी अगुवाई जम्मू सेक्टर में बीएसएफ के डीआईजी पी एस धीमान कर रहे थे।

कश्मीर : पुलवामा मुठभेड़ में, एक जवान शहीद, एक घायल

वहीं , पाकिस्तान रेंजर्स के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चेनाब रेंजर्स, सियालकोट के सेक्टर कमांडर ब्रिगेडियर अमजद महमूद कर रहे थे। उनके दल में 14 अधिकारी शामिल थे।

पिछले महीने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव होने के बाद दोनों बलों के बीच यह सेक्टर कमांडर स्तर की पहली बैठक है।

Desk Team