पटना , (पंजाब केसरी) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा जी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या तथा जनता द्वारा चुनी हुई सरकारों को गिराने की साजिशों के खिलाफ राजभवन पर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कि देश में दर्जनभर राज्य ऐसे हैं जहां भाजपा को बहुमत नहीं मिला चाहे वह गोवा हो हरियाणा हो अन्य कई ऐसे राज्य है जहां भाजपा बहुमत नहीं मिला बावजूद वहां सरकार बनाई जहां दो-दो एमएलए भी थे वहां भी मोदी और अमित शाह ने लोकतंत्र को गला घोट कर सरकार बना ली इससे भी अमित शाह और नरेंद्र मोदी जी का पेट नहीं भरा तब वह कर्नाटक में कांग्रेस और कुमार स्वामी कि सरकार को गिरा कर अनैतिक तरीके से सरकार बनाई उतना ही नहीं मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत के सरकार को इस कोरोना काल में गिराकर कर एमएलए को खरीद फरोख्त कर सीबीआई,ईडी और इनकम टैक्स के दुरुपयोग कर सरकार बनाई। बिहार में भी मिले महागठबंधन के जनादेश का चोरी किया गया ।
डॉ मदनमोहन झा ने कहा अब फिर वही प्रयास राजस्थान में किया जा रहा है पूर्ण बहुमत की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है । पूरा देश कोरोना काल में जनता की सेवा में व्यस्त हैं और नरेंद्र मोदी और अमित शाह लोकतंत्र के गला घोट कर अनैतिक तरीके से सरकार गिराने और बनाने में मस्त हैं। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि बिहार में विधानसभा का सत्र चल सकता है ? कई ऐसे राज्य हैं जहां विधानसभा के सत्र बुलाई गई है । फिर राजस्थान में विधानसभा का सत्र बुलाने में क्या एतराज है । राष्ट्रपति महोदय से आग्रह हैं राजस्थान में जो राजनितिक अस्थिरता है उसको समाप्त करने के लिए राजस्थान के महामहिम राज्यपाल को निर्देश दें अति शीघ्र विधानसभा का सत्र बुलाकर राजस्थान के राजनीति संकट को टाला जा सके।
इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झ, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह धीरज, प्रेम चंद्र मिश्र, एमएलसी, राजेश कुमार, विधायक, मदन मोहन तिवारी विधायक, बंटी चौधरी विधायक, राजेश राम एमएलसी, डॉ. ज्योति, डॉ. अजय कुमार सिंह, लाल बाबु लाल, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार मनोज कुमार सिंह, रविन्द्र नाथ मिश्र, जाया मिश्र, आनंद माधव, जयंती झा, राजेश कुमार सिन्हा, चंद्र प्रकाश सिंह, धनञ्जय शर्मा, डॉ. शरबत जहाँ फातमा, डॉ. पुरुषोत्तम मिश्र, शशि कान्त तिवारी, अजय कुमार सिंह, मृणाल अनामय, कमलदेव नरेन शुक्ल, सत्येन्द्र बहादुर, सुनील कुमार सिंह, लालन यादव, कुमार आशीष, रीता सिंह अनीता यादव, डॉ. हसनैन कैशर, अजय कुमार टुन्नू, बसी अख्तर, मिहिर झा, धर्मवीर शुक्ल, मंजीत आनंद साहू, ई. रजेश कुमार आदि सैकड़ो नेता एवं कार्यकर्तागण भाग लिये। कार्यक्रम के उपरांत महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा गया जिसकी प्रतिलिपि सलंग्न है.


Download Android App
Download iOS App



