बिहार की सियासत में कांग्रेस की बढ़ी दिलचस्पी, अखिलेश प्रसाद सिंह राज्य इकाई के अध्यक्ष नियुक्त

Summary :

कांग्रेस ने राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह को अपनी बिहार इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस ने राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह को अपनी बिहार इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया।सिंह ने मदन मोहन झा का स्थान लिया है। झा बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं।अखिलेश प्रसाद सिंह पहले लोकसभा के सदस्य और केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं।

Desk Team