पूर्णिया : बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार एवं अद्यतन प्रसारण मंत्रालय के सदस्य सैयद इफ्तेखार अहमद उर्फ पप्पू ने बयान जारी कर कहा कि महागठबंधन के बजाये कांगे्रस अकेले लोकसभा चुनाव लड़े तो फायदे में रहेगी। महागठबंधन में चुनाव लउऩे में तत्कालीन लाभ तो होगा कुछ सीटों पर जीत होगी। लेकिन इसमें कांग्रेस का जनाधार उन सीटों पर ही सिमट कर रहा जायेगा। दूरगामी फायदा अकेले चुनाव लडऩे में है कार्यकत्र्ता ऊर्जावान होंगे। पार्टी पूरे राज्य में मजबूत होगी और तब 2020 के चुनाव में बिहार में सरकार बनाने में सफल होगी।
पूर्णिया दौड़े पर आये ललन कुमार ने पत्रकारों को संबोधित कर कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। पार्टी के अन्दशासित कार्यकत्र्ता के रूप में उनके नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी जो एजेंडा तय करेंगे उसी पर चलना है। फिलहाल सम्प्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए कांगे्रस महागठबंधन में शामिल है। हमें देश में धर्मनिरपेक्ष सरकार को लाना कांग्रेस का मकसद है। पूर्णिया जिले के गांवों के दौड़े पर उन्होंने कई जगह देखा कि वृद्धा पेंशन, इंदिरा अवास एवं विकलांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने के लिए सरकारों को मेहनत करना चाहिए, लेकिन कोई विकास नहीं हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही प्रत्येक गांवों में जाकर सरकार की विफलता एवं यूपीए सरकार के द्वारा दिये गये कार्यक्रम को बताया जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



